Logo
Header
img

कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी हुई है

श्रीनगर 15 जनवरी (हि.स.)। श्रीनगर, काजीगुंड और कुपवाड़ा में गुरुवार को मौसम की सबसे ठंडी रात के साथ कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में पिछली रात के शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि आज का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम है। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पिछली रात यहा तापमान शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था। अनंतनाग जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में इस सीजन की सबसे ठंडी रात दो जनवरी को दर्ज की गई थी तब यहा पारा शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया था। उन्होंने कहा कि अनंतनाग मंे आज का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पिछली रात यहा शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था। बारामूला जिले में तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
Top