Logo
Header
img

जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में ताजा हिमपात और मैदानी इलाकों में बारिश हुई

श्रीनगर 10 फरवरी (हि.स.)। कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों में ताजा हिमपात हुआ जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि मौसम में सुधार हुआ है और अगले 24 घंटों तक मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है हालांकि अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट बारिश और हिमपात की संभावना है। श्रीनगर में शुक्रवार सुबह 0.8 एमएम बारिश हुई, काजीगुंड में 27.6 एमएम, कोकेरनाग में 22.2 एमएम, जबकि पहलगाम में 7.4 एमएम बारिश हुई है। वहीं जम्मू क्षेत्र में भी बारिश हुई। जम्मू शहर में 1.1 एमएम बनिहाल में 49.1 एमएम, बटोटे में 27.3 एमएम, कटरा में 3.1 एमएम भद्रवाह में 31.4 एमएम बारिश हुई। इस बीच श्रीनगर में पिछली रात के 0.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में पिछली रात के तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में पिछली रात के शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस की तुलना में शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग में पिछली रात के तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया । कुपवाड़ा शहर में पारा पिछली रात के 2.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। जम्मू में पिछली रात के 9.9 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 2.2 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 10.6 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह और कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 8.0 डिग्री सेल्सियस और माइनस 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Top