जम्मू 10 जनवरी (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। लेकिन मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोहरे के कारण श्रीनगर, काजीगुंड और जम्मू में दृश्यता काफी कम हो गई। हालांकि उन्होंने कहा कि दिन चढ़ने के साथ दृश्यता में सुधार होगा।
इस बीच उन्होंने कहा श्रीनगर में कल रात के 0.9 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पिछली रात का तापमान शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे था। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में इस मौसम की सबसे ठंडी रात 2 जनवरी को दर्ज की गई तब यहा पारा शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया था।
कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पिछली रात यहा तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे था। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पिछली रात यहा तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे था। कुपवाड़ा शहर में पारा 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जम्मू में पिछली रात के 5.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 7.6 डिग्री सेल्सियस, भद्रवाह में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकारी ने बताया कि लद्दाख और कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस और शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।