कश्मीर घाटी के सभी स्टेशनों पर पारा हिमांक बिंदु से नीचे
जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में बुधवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। जिसके चलते कश्मीर घाटी के सभी स्टेशनों पर पारा हिमांक बिंदु से नीचे रहा।
मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मुख्तार अहमद ने बताया कि 31 दिसंबर तक शुष्क मौसम की स्थिति के पूर्वानुमान के बीचअगले कुछ दिनों के दौरान सुबह में कोहरा छाया रहेगा। हालांकि आज पूरी घाटी में रात का तापमान हिमांक बिंदु से नीचे बना हुआ है। इसी बीच पहलगाम शून्य से नीचे 4.6 डिग्री सेल्सियस के साथ ही सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया।
श्रीनगर में तापमान शून्य से नीचे 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड स्टेशन में भी तापमान शून्य से नीचे 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मशहूर स्की-रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कोकरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।