Logo
Header
img

एक बार फिर डरा रहा है गंगा-यमुना का बढ़ता जलस्तर

प्रयागराज, 06 सितंबर (हि.स.)। पतित पावनी मां गंगा एवं यमुना का बढ़ता जल स्तर एक बार फिर प्रयाग वासियों में बाढ़ का डर पैदा कर रहा हैै। शुक्रवार की शाम संगम स्थित बंधवा के लेटे हनुमान मंदिर का गर्भगृह इस सीजन में पांचवीं बार जलमग्न हो गया। शनिवार सुबह जलस्तर बढ़ रहा है हालांकि इस बार जलस्तर बढ़ने की गति थोड़ा धीमी है।

निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी बलबीर गिरी ने बताया कि शुक्रवार की शाम पतित पावनी मां गंगा एवं यमुना और अदृश्य सरस्वती का पावन जल विश्व प्रसिद्ध श्री लेटे हनुमान मंदिर में प्रवेश किया और मंदिर परिसर जल मग्न हो गया। बाढ़ आने की वजह मंदिर के कपाट को बंद कर दिया गया है प्रयागराज में यमुना नदी के नैनी 81.55 मीटर से अधिक बढ़ गया है। इसी तरह गंगा नदी के फाफामऊ 81.71 मीटर से ऊपर जलस्तर पहुच चुका है। इसी तरह गंगा छतनाग में 81.00मीटर से अधिक जलस्तर पहुच चुका है। जलस्तर बढ़ना जारी है। जलस्तर बढ़ने से नदी के किनारे लोग इस डर में है कि कहीं एक फिर घरों में पानी न भर जाय। जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो जाएगी। वहीं दूसरी बाढ़ आपदा प्रबंधन की टीमें सक्रिय कर दी गई है। जिला अधिकारी मनीषा कुमार वर्मा ने जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी लगाकर की जाय।

Top