Logo
Header
img

आज पहली बार लगा, बिन सूरज के उगा सवेरा : अखिलेश यादव

इटावा, 12 अक्टूबर (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद बुधवार की सुबह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बेहद भावुक ट्वीट किया है। उन्होंने यह ट्वीट नेताजी को याद करते हुए किया है। अखिलेश ने लिखा की 'कि आज पहली बार लगा कि बिना सूरज के उगा सवेरा हुआ है।'

मुलायम सिंह यादव के मंगलवार को हुए अंतिम संस्कार के बाद वह बीती रात भी अंत्येष्टि स्थल पर गए और पिता की चिता को नमन किया। इसके बाद आज सुबह वह फिर अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचे। इस दौरान अखिलेश यादव बेहद भावुक थे और उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट से नेताजी व अपने पिता मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए यह भावुक पोस्ट की है।

Top