Logo
Header
img

इतिहास के पन्नों मेंः 25 नवंबर

डॉ. अंबेडकर का संविधान सभा में समापन भाषणः 9 दिसंबर 1946 को संविधान सभा की पहली बैठक हुई और सच्चिदानंद सिन्हा की अध्यक्षता में प्रथम वक्ता के तौर पर जेबी कृपलानी ने संविधान सभा को संबोधित किया। 25 नवंबर 1949 को संविधान सभा की आखिरी बैठक हुई। संविधान की ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर ने इसका समापन किया।

अपने समापन भाषण में डॉ. अंबेडकर ने चर्चित भाषण दिया था जिसमें उन्होंने लोकतंत्र की राह में आने वाली चुनौतियों का जिक्र किया। उन्होंने लोकतंत्र में विरोध को जरूरी तत्व के रूप में रेखांकित किया लेकिन लोकतंत्र में सविनय अवज्ञा, असहयोग आंदोलन जैसे तरीकों को गैर जरूरी बताया। अपने वक्तव्य में उन्होंने राजनीतिक तानाशाही के खतरों और सामाजिक गैर बराबरी का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया।

अन्य अहम घटनाएंः

1866ः इलाहाबाद उच्च न्यायालय का उद्घाटन।

1867ः अल्फ्रेड नोबल ने डाइनामाइड का पेटेंट कराया।

1898ः मशहूर फिल्म निर्देशक देवकी बोस का जन्म।

1948ः भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना।

1952ः पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री व क्रिकेटर इमरान खान का जन्म।

1960ः टेलीफोन एसटीडी व्यवस्था का भारत में पहली बार कानपुर व लखनऊ के बीच प्रयोग।

1971ः त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब का जन्म।

1975ः सूरीनाम को हॉलैंड से स्वतंत्रता मिली।

1982ः प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का जन्म।

2016ः क्यूबा के राजनेता फिदेल कास्त्रो का निधन।

Top