Logo
Header
img

हावड़ा-मुंबई मेल के दो डिब्बे अलग, सभी यात्री सुरक्षित

पश्चिम बंगाल में हावड़ा जिले के उलुबेरिया स्टेशन के पास शुक्रवार रात मुंबई जा रही एक ट्रेन के दो डिब्बे अलग हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। ट्रेन तेज गति से नहीं चल रही थी।12810 हावड़ा-मुंबई मेल के दो डिब्बे बिरशीबपुर इलाके में रात करीब साढ़े नौ बजे अलग हो गए थे। दक्षिण पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आदित्य चौधरी ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। स्थिति का आकलन किया जा रहा है। घटना की वजह की जांच होगी। यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य की ओर दूसरी बोगी को जोड़कर रवाना कर दिया गया है।
Top