Logo
Header
img

अस्पताल में दो लोगों ने डॉक्टर को पीटा, केस दर्ज

मुंबई, 17 अक्टूबर (हि.स.)। लातूर जिले में स्थित निलंगा में रविवार रात ब्रीथ अस्पताल में दो लोगों ने एक डॉक्टर को पीट दिया और भाग गए। डॉक्टर मिथुन सुदाम जाधव की शिकायत पर निलंगा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज ली गई है। मामले की छानबीन जारी है। दोनों आरोपित फरार हो गए हैं।

पुलिस के अनुसार निलंगा की पांचाल कॉलोनी में स्थित ब्रीथ अस्पताल में डॉक्टर मिथुन सुदाम जाधव रविवार रात को ड्यूटी पर थे। उस समय एक व्यक्ति उपचार के लिए आया था, जिसका उपचार डॉ. मिथुन के किया। कुछ देर बाद रवि मेंगड़े और उनका एक दोस्त अस्पताल आए और डॉ. जाधव के साथ मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए कहा कि तुमने मेरे भाई का इलाज समय पर क्यों नहीं किया। इसके बाद दोनों ने जाधव की पिटाई कर दी। इसी दौरान लोहे की छड़ से डॉक्टर जाधव के सिर पर हमला किया। इसकी जानकारी मिलते ही डॉक्टर शेष राव शिंदे और डॉक्टर नाइकवाडे मौके पर पहुंचे और डॉ. मिथुन को किसी तरह बचाया। इसके बाद दोनों लोग मौके से फरार हो गए। घटना की शिकायत डॉक्टर जाधव ने सोमवार सुबह निलंगा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवायी है। पुलिस दोनों आरोपितों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Top