Logo
Header
img

रीवा सड़क हादसे 14 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

लखनऊ, 22 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश के रीवा में सुहागी पहाड़ी के पास हुए हादसे में करीब 14 लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। योगी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से फोन पर वार्ता कर दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराये जाने का अनुरोध किया। साथ ही राहत कार्य में सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश से अधिकारियों की टीम भेजी है।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये एवं गंभीर घायलों को पचास हज़ार रुपये सहायता दिये जाने के निर्देश दिये। मृतकों के पार्थिव शरीरों को उत्तर प्रदेश तक पहुँचाने के लिए सीएम मध्य प्रदेश से अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।


Top