Logo
Header
img

UP-VNS-vAHAN-CHALAN-LOK-ADALAT

वाराणसी, 27 नवंबर (हि.स.)। वाहन चालानों के निस्तारण के लिए वाराणसी जनपद न्यायालय में 28 नवंबर, शनिवार को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण चालान का सामना कर रहे वाहन स्वामी और चालक अपने लंबित चालानों का नियमानुसार न्यूनतम धनराशि पर निस्तारण करा सकेंगे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वाहन स्वामियों और चालकों से इस विशेष लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। प्राधिकरण के अनुसार, संबंधित वाहन स्वामी शनिवार को जिला न्यायालय परिसर, वाराणसी पहुंचकर अपने लंबित चालानों के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं। इस दौरान उन्हें पीएलवी (पैरा लीगल वॉलंटियर) का सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके अलावा, वाहन स्वामी लोक अदालत से संबंधित आवश्यक जानकारी और प्रक्रिया की जानकारी मोबाइल फोन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए प्राधिकरण की ओर से निम्नलिखित पीएलवी के संपर्क नंबर जारी किए गए हैं। प्रदीप कुमार वर्मा : 8112810960,

मदन चौहान : 9305727838, शांता विश्वकर्मा : 9454369138

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अपील की है कि जिन वाहन स्वामियों के चालान लंबित हैं, वे इस अवसर का लाभ उठाकर नियमानुसार उनका निस्तारण कराएं।

Top