Logo
Header
img

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, बारिश के साथ पहाड़ों पर फिर लौटेगी ठंड

उत्तराखंड में सोमवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला दिखा। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से ठंड फिर लौट सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। दिन और रात के तापमान में सामान्य से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब होने वाली बारिश का तापमान पर कोई खास असर नहीं दिखाई देगा। प्रदेश भर में मार्च के तीसरे सप्ताह के शुरुआती दिनों में मौसम बदला रहेगा। 14 मार्च के बाद मौसम शुष्क रहेगा। शुष्क मौसम के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 11 से 13 मार्च तक पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इस बारिश का तापमान पर कोई खास असर नहीं दिखाई देगा। 14 मार्च के बाद प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 26 तो न्यूनतम 14 सेल्सियस दर्ज किया गया।
Top