Logo
Header
img

गुवाहाटी में दो सड़क हादसों में महिला की मौत, दो घायल

गुवाहाटी, 04 जनवरी (हि.स.)। शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो-दो सड़क दुर्घटनाएं हुईं। पुलिस ने आज बताया कि बीती रात लालमाटी में एक बस ने एक महिला को कुचल दिया। मृतक महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हुआ, जब महिला सड़क पार कर रही थी। दूसरी दुर्घटना स्कॉर्पियो वाहन से हुई। स्कॉर्पियो वाहन ने चालक का नियंत्रण खोने के बाद एक व्यक्ति टक्कर मार दी। स्कार्पियो ने दो दोपहिया वाहनों को भी चपेट में ले लिया। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार दो यात्री भी घायल हो गए। स्कॉर्पियो का चालक अत्यधिक नशे की हालत में था।
Top