Logo
Header
img

शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि को हुई कात्यायिनी माता की पूजा-अर्चना

लखनऊ, 01 अक्टूबर (हि.स.)। जिस तरह से नवरात्रि के दिन बीत रहे हैं, उसी तरह से भक्तों का उत्साह भी बढ़ रहा है। मंदिरों में भक्तों की कतारें लंबी हो रही हैं और माता का रोज नया श्रृंगार किया जा रहा है। भक्त भजन कर माता का महिमा बखान कर रहे हैं। शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि आदि शक्ति माता के छठवें स्वरूप की पूजा का विधान है। भक्तों ने देवी के इसी विग्रह का पूजन किया और आशीर्वाद लिया।




छितवापुरी की भुइंयन देवी में मंदिर में माता का नित्य नया श्रृंगार किया जा रहा है। यहां काफी संख्या में भक्त माता के दर्शन के लिए आते हैं। यहां मंदिर में माता की अष्टभुजी प्रतिमा स्थापित हैं। मंदिर के सेवक ओम प्रकाश शर्मा बताते हैं कि यहां दूर-दूर से दर्शन के लिए आते हैं।




चौपटिया स्थित संदोहन देवी मंदिर मे षष्ठी तिथि पर माता के अर्धनारीश्वर स्वरूप के दर्शन कराए गए। इसके अलावा माता को बृष पर विराजित दिखाया गया। मंदिर में माता की चौकी की गई, जिसमें महिलाओं ने भजन किए। इसके देवी के भक्त मुकेश जिन्दल का मंदिर की ओर से सम्मान किया गया।




नेपियर रोड स्थित मां पूर्वी देवी मंदिर एवं बाघम्बरी पीठ में माता के दरबार को लाल पुष्पों से सजाया गया। माता के महाकाली के स्वरूप के दर्शन कराए गए। पंडित राम गोपाल ने हवन कराया। फल, मेवा, खोय के पेड़े का भोग लगाया गया। शाम को रात आठ बजे आरती की गई। ललित कुमार, प्रमोद श्रीवास्तव ने आरती की। मंजू लता शुक्ला, वंदना टंडन, सीमा चतुर्वेदी, व अन्य महिलाओं ने स्तुति की। डालीगंज स्थित श्री गणेश समिति के तत्वधान में 11वां श्रीश्री दुर्गा पूजा उत्सव श्री जय मां दुर्गा मंदिर, ठठेरी बाजार में बड़ी धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। भक्तों ने दुर्गा द्वात्रिंश माला का स्रोत का पाठ किया। कमेटी के पदाधिकारी अमित सिंह कसेरा, दीपक नाग, रचित नाग, यस कसेरा, उत्तम कुमार गुप्ता, हरीश कुमार चौरसिया, अभय जयसवाल, राहुल जयसवाल, आकाश कसेरा, स्वाति केसरवानी, अशोक कुमार, महेंद्र कुमार ने पाठ किया।

Top