Logo
Header
img

गैस सिलेंडर फटने से युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

रांची, 19 जून (हि.स.)। डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में अचानक गैस सिलेंडर फटने से युवक घायल हो गया है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि आग लगने से भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। रेस्टोरेंट का कारीगर किचन में खाना बना रहा था। इसी बीच एलपीजी गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण आग पकड़ लिया था, जिसके बाद जोरदार आवाज के साथ गैस सिलेंडर फट गया। किचन में रखे सारा समान तहस नहस हो गया । हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद डोरंडा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की।
Top