Logo
Header
img

ससुराल में युवक की गोली मार हत्या

दुमका,15 अक्टूबर (हि.स.)। तालझारी थाना में ससुराल आये युवक की गोली मार कर हत्या करने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार तीन अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। मृतक की पहचान दिलीप साह के रूप में हुई है। वह बिहार के रजौन निवासी था। युवक दो दिन पहले दिल्ली से काम कर तालझारी अपने ससुराल आया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। डीएसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Top