Logo
Header
img

सावन की सोमवारी पर शिव कीर्तन लेकर आईं अक्षरा सिंह

भगवान भोलेनाथ का पूजन करने के लिए सबसे पवित्र सावन माह की देश भर में धूम है। इसी बीच सावन की दूसरी सोमवारी पर आज भोजपुरी सुरों की मलिका अक्षरा सिंह शिव कीर्तन लेकर आईं हैं। उनका शिव कीर्तन उनके फैंस के साथ-साथ शिव भक्तों को भी खूब रास आ रहा है और यह कीर्तन रिलीज होने के साथ तेजी से वायरल होने लगा है। अक्षरा सिंह एक नए अंदाज में खुद हारमोनियम के साथ शिव भक्ति में लीन होती नजर आई हैं। दर्शकों को उनका यह अंदाज बेहद पसंद आया है। अक्षरा सिंह का यह शिव कीर्तन टी-सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिसियल यू-ट्यूब चैनल से आज रिलीज हुआ है और अब तक इस गाने को लाखों व्यूज भी मिल चुके हैं। अक्षरा सिंह ने बताया कि शिव कीर्तन भगवान शिव के चरणों में समर्पित है। उम्मीद है कि सबों को पसंद आए और शिव भक्तों के साथ-साथ भोजपुरी के तमाम श्रोताओं का प्यार और आशीर्वाद मिले। उन्होंने कहा कि अब तक मैंने बाबा भोलेनाथ के लिए बहुत सारे भजन और गाने गाए थे, लेकिन इस बार कुछ नया करना था, तो मैं कीर्तन के साथ आई हूं। जिन लोगों ने अभी तक इसे सुना है, उनके यह खूब पसंद आ रहा है। इसलिए मैं सबों से आग्रह करूंगी कि आप सभी मेरे इस गाने को सुने और खूब प्यार व आशीर्वाद दें। इस शिव कीर्तन को अक्षरा सिंह ने अपनी सुमधुर आवाज दी है, जिसकी दीवानगी श्रोताओं पर देखने को मिलती है। इसके संगीतकार और निर्देशक शिशिर पांडे हैं। गीतकार मनोज मतलबी हैं। निर्देशक रवि पंडित हैं।
Top