Logo
Header
img

सीडीओ ने संभाला नगर निगम के प्रशासक का कार्यभार

सीडीओ हरिद्वार प्रतीक जैन ने नगर निगम रुड़की प्रशासक का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बताई इसके साथ ही निगम द्वारा किए जाने वाले कार्यों में जनता का सहयोग मांगा। उन्होंने अधिकारियों और पार्षदों के साथ बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की।

रुड़की नगर निगम में कुछ दिन पूर्व मेयर गौरव गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी जैन ने नगर निगम रुड़की प्रशासक के रूप में अपना पदभार संभालने के बाद नगर की समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि वह नगर निगम के पार्षदों के साथ भी बैठक करेंगे और शहर में जो भी समस्याएं हैं उनके विषय में जानकारी भी ली जाएगी।

अगर जरूरत पड़ी तो वह पार्षदों के साथ मौके का भी निरीक्षण करेंगे। साथ ही साथ नगर में जलभराव की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या का भी स्थाई समाधान किया जाएगा और पार्षदों के बीच चल रहे विवाद को भी सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही बोर्ड बैठक के संबंध में उन्होंने कहा कि पहले वह दस दिनों तक निगम के कार्यों को देखेंगे और समझेंगे फिर उसके बाद तय किया जाएगा कि बैठक कब होगी।

Top