Logo
Header
img

रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट बुक करने पर तीन प्रतिशत की छूट


रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट बुक करने पर तीन प्रतिशत की छूट का लाभ ले रहे यात्री

जयपुर, 02 नवंबर (हि.स.)।

रेलवन ऐप की शुरुआत पिछले साल जुलाई में हुई थी। रेलवन ऐप को यात्रियों के लिए वन स्टाप सोल्यूशन के रूप में विकसित किया गया है। कोई भी यात्री जिसके पास स्मार्टफोन है वह बडी आसानी से इसको उपयोग में ले सकता है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार डिजिटल बुकिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, रेलवन ऐप पर सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों से रेलवे के अनारक्षित टिकट बुक करने पर 03 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। उपर्युक्त 3 प्रतिशत छूट की अवधि को 31 मार्च 27 तक बढ़ा दिया गया है।

यह प्रावधान आर-वॉलेट को छोड़कर रेलवन ऐप पर अनारक्षित टिकट बुक करने और डिजिटल भुगतान करने पर लागू है। रेलवन ऐप पर आर-वॉलेट के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने की स्थिति में, 3 प्रतिशत बोनस कैशबैक के रूप में प्रदान करने की वर्तमान प्रणाली 24 अगस्त 2028 तक जारी रहेगी।

रेलवे प्रशासन द्वारा रेल वन ऐप को प्रोत्साहित करने के लिए सोशल मीडिया, जागरूकता अभियानों और रेलवे कर्मचारियों के माध्यम से यात्रियों को लगातार प्रेरित किया जा रहा है। रेल का उद्देश्य यात्रियों को सुविधाजनक, तेज और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है। यात्रियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक रेल वन ऐप का उपयोग करें और भारतीय रेलवे के ”डिजिटल इंडिया“ एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

Top