Logo
Header
img

एक साल का हुआ नेहा धूपिया का बेटा गुरीक

बॉलीवुड की बोल्ड और बेबाक अदाकारा नेहा धूपिया और अंगद बेदी का बेटा गुरीक आज एक साल का हो गए हैं। इस खास दिन पर अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह बेटे के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए नेहा धूपिया ने बेटे को जन्मदिन की बधाई दी है और जमकर प्यार लुटाया है।

नेहा की इस पोस्ट के जरिये फैंस एवं सेलिब्रिटी भी गुरीक को उनके पहले जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है अभिनेत्री नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने लम्बे रिलेशनशिप में रहने के बाद 10 मई 2018 को शादी कर ली थी। शादी के छह महीने बाद 18 नवंबर को नेहा और अंगद अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी मेहर के माता-पिता बन गए थे। वहीं पिछले साल 3 अक्टूबर,2021 को नेहा और अंगद अपने दूसरे बच्चे के माता-पिता बने,जिसका नाम उन्होंने गुरीक रखा। दूसरे बच्चे के जन्म से नेहा और अंगद का परिवार पूरा हो गया है और दोनों अक्सर अपने दोनों बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं।

Top