Logo
Header
img

झारखंड में कोरोना के 12 एक्टिव मरीज

रांची, 18 नवम्बर (हि.स.)। झारखंड में कोरोना के 12 एक्टिव मरीज हैं। इसमें सबसे अधिक रांची में नौ केस एक्टिव हैं। शुक्रवार को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना का एक मरीज स्वस्थ हुआ है जबकि राज्य में कोरोना का एक मरीज भी मिला है। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख 42 हजार 557 हो गई है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़ 28 लाख 98 हजार 926 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 12 सक्रिय केस हैं। कोरोना से चार लाख 37 हजार 214 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि, राज्य में पांच हजार 331 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.79 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।
Top