Logo
Header
img

झारखंड के 17 जिले कोरोना मुक्त

रांची, 15 नवम्बर (हि.स.)। झारखंड के 17 जिले कोरोना मुक्त हो गए है। सिर्फ सात जिले में कोरोना के मरीज है। इनमें रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), धनबाद और बोकारो शामिल है। सबसे अधिक नौ मरीज राजधानी रांची में एक्टिव हैं। मंगलवार को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना एक भी मरीज राज्य में नहीं मिले हैं। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 42 हजार,555 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 28 लाख, 92 हजार, 265 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 22 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 37 हजार, 202 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 331 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है
Top