Logo
Header
img

झारखंड में कोरोना के 19 एक्टिव मरीज

रांची, 16 नवम्बर (हि.स.)। झारखंड में कोरोना के 19 एक्टिव मरीज हैं। इसमें सबसे अधिक रांची में नौ केस एक्टिव है। बुधवार को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना एक भी मरीज राज्य में नहीं मिला हैं। जबकि राज्य में कोरोना से तीन मरीज ठीक हुए है। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 42 हजार,555 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 28 लाख, 94 हजार, 172 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 19 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 37 हजार, 205 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 331 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।
Top