प्रशासन व पंचायत विभाग के सहयोग से गांव खैरा में जल भराव के चलते एक किसान की तीन भैंसे व दो गाय जोकि उसके घर की छत पर थी, उसे आज क्रेन के माध्यम से उतारने का काम किया गया। किसान बिन्दर ने इस कार्य के लिए उसका सहयोग करने के लिए प्रशासन व पंचायत का धन्यवाद किया।
एसडीएम दर्शन कुमार ने बताया कि डीडीपीओ के माध्यम से गांव खैरा के किसान बिन्दर सिंह ने बताया कि पिछले दिनों भारी वर्षा के चलते गांव में काफी मात्रा में पानी एकत्रित हो गया था, उसके घर में भी पानी आ गया था। इसको देखते हुए उसने अपने पशुओं को जिनमें भैंस व गाय शामिल थी, उन्हें घर की छत पर ले जाने का काम किया ताकि वे सुरक्षित रह सकें। उन्होंने कहा कि इस बारे उन्होंने पंचायत के माध्यम से डीडीपीओ को आग्रह किया था। डीडीपीओ ने इस बारे एसडीएम दर्शन कुमार को अवगत करवाया। एसडीएम ने तुरंत इस मामले में डीडीपीओ व अन्य की सहायता लेते हुए इस कार्य को करने बारे निर्देश दिए। जिसके चलते आज किसान बिन्दर सिंह के पशुओं को सुरक्षित तरीके से घर की छत से उतारने का काम किया गया।
बॉक्स:- एसडीएम दर्शन कुमार ने यह भी बताया कि बरसात के चलते जिन क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई थी वहां पर संस्थाओं के सहयोग से सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने का काम किया जा रहा है। आज भी संत निरंकारी संस्था, ब्रहम कुमारी व अन्य संस्थाओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने का कार्य किया। संस्थाओं ने विश्वास दिलाया कि वे इस कार्य को निरंतरता में करेंगे कि जब तक सफाई व्यवस्था ठीक प्रकार से न हो जाए।