Logo
Header
img

झारखंड में कोरोना के 45 नए मरीज

कोरोना ने झारखंड के 18 जिलों में पांव पसार लिए हैं। पिछले 24 घंटे में 45 नए मरीज सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 226 पहुंच गई है। राजधानी रांची में सबसे ज्यादा में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रांची में 72 मरीज अस्पताल में हैं। बोकारो में कोरोना के छह, देवघर में 16, धनबाद में तीन, पूर्वी सिंहभूम में 46, गढ़वा में चार, गिरिडीह में छह , गोड्डा में तीन, गुमला में 10, हजारीबाग में सात, खूंटी में दो, कोडरमा में छह, लातेहार में छह, लोहरदगा में 15, पाकुड़ में दो, पलामू में छह, रामगढ़ में छह और पश्चिमी सिंहभूम में 10 नए मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि इस दौरान 16 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
Top