Logo
Header
img

झारखंड में कोरोना के 61 मरीज

रांची, 19 अक्टूबर (हि.स.)। झारखंड में कोरोना के 61 एक्टिव केस हैं। इनमें रांची और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में सबसे अधिक 16-16 मरीज हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना से छह मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के आठ नए मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से तीन, देवघर से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से तीन और लोहरदगा से एक मरीज मिले है। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 42 हजार,483 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, 28 लाख, 24 हजार, 198 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 61 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 37 हजार, 91 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि, राज्य में पांच हजार, 331 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। दूसरी ओर झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.78 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।

Top