Logo
Header
img

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केन्द्रीय सहकारी बैंक अम्बाला शहर के प्रांगण में महाप्रबन्धक यशवीर स

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केन्द्रीय सहकारी बैंक अम्बाला शहर के प्रांगण में महाप्रबन्धक यशवीर सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने बैंक के सभी कर्मचारियों व अन्य को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राष्ट्रीय गान भी गाया गया। कार्यक्रम के दौरान देश को आजाद करवाने के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीरों एवं जवानों को श्रद्धासुमन भी अर्पित किए गए। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बैंक के प्रागंण को तिरंगमय रूपी गब्बारों के साथ सजाया भी गया।

महाप्रबन्धक यशवीर सिंह ने इस मौके पर उपस्थित सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज हम आजादी की जिस खुली हवा में सांस ले रहें है वे सब इन वीर शहीदों की बदौलत हैं। उन्होनें कहा कि हमें अपने बच्चों को एवं युवा पीढी को देश के इतिहास एवं शहीद वीरों के पराक्रम के बारे में जानकारी देनी चाहिए, ताकि उनमें भी राष्ट्र भावना का संचार हो सकें।

इस मौके पर वरिष्ठ लेखाकार देव हंस के साथ-साथ बैंक के अन्य सदस्य व कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Top