Logo
Header
img

नवजात शिशुओं की तस्करी करने वाले सात गिरफ्तार, 5 बच्चे बरामद

गाजियाबाद, 12 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जनपद गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ पुलिस ने नवजात शिशुओं की तस्करी करने वाले एक गिरोह का बुधवार को भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित कुल सात आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। गिरोह ने पांच बच्चों की तस्करी करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी सात आरोपिताें से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने तस्करी किए गए पांचों शिशुओं को सुरक्षित बरामद कर लिया है। इन सभी बच्चों को उनके असली परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि यह गिरोह नवजात शिशुओं का अपहरण कर उन्हें बेचता था।

गिरफ्तार आरोपिताें में एनुअल निवासी ग्राम कनकोडिया थाना पलासी जनपद औरैया बिहार हाल पता पंडित कॉलोनी पानीपत हरियाणा, नौशाद निवासी ग्राम तातयाना थाना कोतवाली जनपद मुजफ्फरनगर हाल पता टीला मोड़, नागेंद्र उर्फ सूखा निवासी अदलपुर थाना काठी जनपद मुजफ्फरपुर बिहार हाल पता बुध बाजार राहुल गार्डन बेटा हाजीपुर लोनी बॉर्डर, नसीम निवासी मोहल्ला दरबार खुर्द करना थाना करना जनपद शामली,आबिद निवासी ग्राम सिलावट थाना आदर्श मंडी जनपद शामली,सुमित्रा पत्नी राजकुमार निवासी तैयबपुर थाना ठाकुरगंज जनपद किशनगंज बिहार, रुखसार पत्नी नौशाद निवासी ग्राम दतियाना थाना कोतवाली जनपद मुजफ्फरनगर है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपिताें को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आरोपी नवजात शिशु चार से पांच लाख रुपए में बेच देते देते थे।


Top