अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल नन्यौला ने शुक्रवार को अम्बाला जमीतगढ़ रोड़ पर स्थित अम्बाला द्वार के पास 2 करोड 10 लाख रूपये की लागत से सडक़ों का सुदृढ़ीकरण के निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए क्षेत्रवासियों को इसकी सौगात देने का काम किया। यहां पहुंचने पर क्षेत्रवासियों व अन्य ने विधायक को पुष्प गुच्छ देकर इन कार्यों की सौगात देने के लिए उनका धन्यवाद भी किया।
विधायक असीम गोयल ने इस मौके पर उपस्थित लोगों को इन सडकों के निर्माण कार्यों के शिलान्यास की बधाई देते हुए कहा कि इन सडकों के बनने के बाद क्षेत्रवासियों के साथ-साथ आसपास केलोगों को काफी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि एक करोड़ एक लाख रूपये की लागत से अम्बाला शहर से लोहसिंबली तक, 21 लाख रूपये की लागत से कालू माजरा से पंजाब बोर्ड तक तथा 86.52 लाख रूपये की लागत से अम्बाला लोहसिंबली रोड से लिहारसा वाया कालूमाजरा तक सडकों का सुदृढ़ीकरण का निर्माण कार्य शामिल है। उन्होंने कहा कि इन सडकों के बनने से साथ लगते बॉर्डर में आने-जाने में सुगमता होगी। सडक़ों की हालत काफी खराब हो गई थी जिसको लेकर स्थानीय लोग उनसे मिले थे । आज उनकी यह मांग पूरी हो गई है और इन सडक़ों के सुदृढ़ीकरण के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है।
विधायक ने इस मौके पर यह भी कहा कि अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र में विकास का पहिया निरंतरता मे जारी है। कोई भी क्षेत्र विकास कार्यो से अछूता नहीं है। सभी जगहों पर समान रूप से विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने का काम किया जा रहा है। उन्होने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र में ही नहीं। हरियाणा के 90 विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्यों को करवाकर नई इबारत लिखने का काम किया जा रहा है।
इस मौके पर सुदंर ढींगरा, सुरेश सहोता, गुरप्रीत शाना, प्रीतम गिल, हेमंत राठौल, सतवंत सिंह, बलविन्द्र शर्मा, अर्जुन, आर्यन बत्रा, अनिल गुप्ता, योगेश लिहारसा, कार्यकारी अभियंता राज कुमार के साथ-साथ सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।