गुप्त सूचना के आधार पर सहरसा जिला पुलिस ने शुक्रवार को काफी मात्रा में गांजा सहित 9 तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चार पहिया वाहन से अवैध हथियार एवं नशीली पदार्थ आने की सूचना मिली। प्राप्त सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
टीम ने कार्रवाई करते हुए सहरसा सुपौल सीमा से ही चार पहिया वाहन पर सवार तस्कर का पीछा करते हुए रोकने का प्रयास किया गया। तस्कर के नहीं रुकने पर तस्कर की रोकने हेतु थाना अध्यक्ष बनगांव को रोड पर ट्राली लगाने हेतु निर्देशित किया गया। थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर में भाग रहे तस्कर द्वारा पुलिस वाहन पर फायर किया गया।वही पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में तस्कर पर फायर खोला गया। जिसमें टाटा टीआबू में सवार त्रिपुरा अगरतला के सम्राट देवनाथ को गोली लगी है। जिसका इलाज पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।कार के चालक एवं मारुति के चालक पर सवार तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। इसके निशानदेही पर तकनीकी आधार पर बलवा हाट ओपीके मोहम्मदपुर से तस्कर के अन्य 5 सदस्यों को गांजा एवं कार के साथ गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि त्रिपुरा राज्य के सम्राट देवनाथ, रूपम दास,अरुण कर्मकार, नारायण सरकार को गिरफ्तार किया गया।जिसके पास से एक देशी पिस्टल, पांच कारतूस, एक खोखा,दो कार एवं 350 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।वही उपरोक्त गिरफ्तार गांजा तस्कर की निशानदेही पर मोहम्मदपुर निवासी सुनील यादव,तरुण कर्मकार, देव जी सरकार,लिटन सरकार एवं इंद्रजीत दास को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से 24 किलोग्राम गांजा, एक कार तथा 40 हजार रुपए नगद राशि बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए सभी अपराधियों को अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।