Logo
Header
img

जींद : माइनर से भ्रूण बरामद, पुलिस जांच में जुटी

 गांव लखमीर वाला के निकट माइनर के पास एक भ्रूण मिलने से हडकंप मच गया। भ्रूण की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आशंका जताई जा रही है कि किसी महिला ने अपने पाप को छुपाने के लिए भ्रूण को नहर या माइनर में फेंका है। जो बह कर माइनर में आ गया है। सदर थाना पुलिस ने ग्रामीण की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव लखमीरवाला के निकट से गुजरने वाली माइनर संख्या चार में देर रात को ग्रामीणों ने भ्रूण को बहते देखा। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और भ्रूण को बाहर निकाल कब्जे में ले लिया। देखने पर भ्रूण लड़के का पाया गया। उसके सभी अंग पूर्ण हो चुके थे और नाल भी नहीं काटी गई थी। जिससे साफ जाहिर है की लड़के को जन्म देने के साथ उसे नहर में फैंक दिया गया। जो बहता हुआ गांव लखमीरवाला तक पहुंच गया। भ्रूण सात माह से ज्यादा का बताया जा रहा है। जिससे साफ जाहिर है कि किसी महिला ने अपने पाप को छुपाने के लिए अनचाही औलाद को माइनर में डाल दिया। सदर थाना पुलिस ने ग्रामीण सुशील की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना की जांच अधिकारी कुलबीर सिंह ने बताया की भ्रूण लड़के का है जो पीछे से वहकर माइनर में आया है। फिलहाल अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


Top