भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने खराब सार्वजनिक सेवाओं के बारे में कई शिकायतों को लेकर गुरुवार को नगर पालिका के सामने विरोध प्रदर्शन किया। जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया जा रहा है कि भाजपा ने नगर पालिका कि खराब सार्वजनिक सेवाओं को लेकर जिला कार्यालय से एक रैली निकाली। जो शहर की परिक्रमा करते हुए नगर पालिका के सामने पहुंचा। इसके बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विरोध स्वरूप प्रदर्शन किया। इसके बाद एक ज्ञापन सौंपा।
भाजपा विधायक निखिल रंजन दे ने कहा कि 'नवीनीकरण के अभाव में शहर की सड़कें चलने लायक नहीं रह गई है। जल निकासी व्यवस्था बदहाल है। नगर पालिका शहर में विकास का कोई काम नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि उसने विधायक कोष से सहायता राशि भी प्रदान करने की कोशिश किया था, लेकिन नहीं लिया गया।
वहीं, नगर पालिका चेयरमैन रवींद्रनाथ घोष ने कहा कि वह पैसा कहां देंगे या नहीं देंगे यह उन पर निर्भर करता है। हालांकि उन्होंने पिछले दो साल में यह बात नहीं कहा? यहां तक कि नगर पालिका सेवा को लेकर कोई शिकायत भी नहीं किया।