Logo
Header
img

आज कर्नाटक विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा संभव

नई दिल्ली, 29 मार्च। भारत निर्वाचन आयोग आज (बुधवार) संवाददाता सम्मेलन में कर्नाटक विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। आयोग ने सुबह 11ः30 बजे संवाददाता सम्मेलन आहूत किया है। कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को खत्म होगा। पिछले विधानसभा चुनाव (2018) में 224 सीटों में से भाजपा ने 104 सीटें जीतीं थी। सबसे बड़ा दल होने के बावजूद भाजपा सत्ता से दूर रह गई। जेडीएस और कांग्रेस ने चुनाव बाद गठबंधन करके सरकार बनाई। बाद में कांग्रेस और जेडीएस विधायकों के त्यागपत्र के कारण कुमारस्वामी सरकार गिर गई। इसके बाद बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में भाजपा ने सरकार बनाई। मगर येदियुरप्पा ने अपने चौथे कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ 26 जुलाई, 2021 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। 28 जुलाई, 2021 को बसवराज बोम्मई ने उनकी जगह ली।
Top