Logo
Header
img

हिसार : राजेन्द्र सोरखी आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त

आम आदमी पार्टी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सोरखी को पार्टी की प्रदेश स्तरीय मुख्य विंग का प्रवक्ता नियुक्त किया है। इससे पहले उनके पास पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष तथा हिसार हल्के के अलावा बरवाला, नलवा व लोहारु हलके का प्रभार भी है।

राजेन्द्र सोरखी की नई नियुक्ति के आदेश पार्टी संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. संदीप पाठक व पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने पत्र जारी करके किए। अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए आआप नेता राजेन्द्र सोरखी ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. संदीप पाठक, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश गर्ग का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेवारी दी है, उसे वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे। पार्टी की नीतियों का पूरे प्रदेशवासियों तक पंहुचाने का पुरजोर प्रयास करेंगे।

Top