पोलैंड में आयोजित हुए इंटरनेशनल फॉक फेस्टिवल में जोधपुर की अश्मी श्रीमाली ने लोक नृत्य और भरतनाट्यम अपनी कला का जौहर दिखाते हुए जोधपुर का नाम रोशन किया है।
अश्मी श्रीमाली ने पोलैंड के इंटरनेशनल फॉक फेस्टिवल में भारतीय लोक नृत्य व भरतनाट्यम में अपनी प्रतिभा दिखायी। उसके जोधपुर लौटने पर आज समाज बंधुओं के साथ कई लोगों ने रेलवे स्टेशन पर भावभीना अभिनंदन किया। अश्मी ने पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित गुरु सरोज़ा वैधनाथन दिल्ली के सानिध्य में रहकर भरतनाट्यम की शिक्षा ग्रहण की है। अश्मी की राजस्थान के लोक नृत्य में भी विशेष रुचि रही हैं।