Logo
Header
img

एशियाई खेल रोइंग: भारत ने मेन्स फोर कैटेगरी में जीता कांस्य पदक

हांगझू, 25 सितंबर (हि.स.)। एशियाई खेलों में सोमवार को रोइंग में भारत को एक और पदक मिला। भारत ने मेन्स फोर कैटेगरी में कांस्य पदक जीता। जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनित कुमार, आशीष की भारतीय टीम ने 6:10.81 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता। स्पर्धा का स्वर्ण उज्बेकिस्तान ने 6:04.96 सेकेंड के साथ जीता, जबकि चीन ने 6:10.04 सेकेंड के साथ रजत पदक जीता। बता दें रोइंग में भारत का यह चौथा पदक है। इससे पहले मेंस पेयर के फाइनल में बाबूलाल यादव और लेखराम की जोड़ी ने 6:50:41 मिनट में रेस पूरी कर कांस्य जीता था, वहीं, वेट डबल्स स्कल इवेंट में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह की जोड़ी ने रजत पदक। इसके अलावा भारतीय पुरुष टीम ने भी मेंस-8 इवेंट में रजत पदक हासिल किया था। इससे पहले, आज एकल स्कॉलर बलराज पंवार पदक ब्रैकेट से बाहर रह गए थे। बलराज ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन आखिरी में वह 7:08.79 सेकेंड के साथ चौथे स्थान पर रहे। वह 1500 मीटर में पोडियम पर उतरने के लिए तैयार थे लेकिन अंतिम 500 मीटर में लड़खड़ा गए।
Top