Logo
Header

मनीषा मिश्रा को पंजाब यूथ कांग्रेस का महासचिव बनने पर औजला ने किया सम्मानित

इंडिया यूथ कांग्रेस की ओर से करवाए गए चुनाव में मनीषा मिश्रा को पंजाब यूथ कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने पर पार्लिमेंट मेंबर गुरजीत सिंह औजला ने मुंह मीठा करवा कर विशेष तौर पर सम्मानित किया। इस मौके पर औजला ने कहा कि मनीषा मिश्रा एक मेहनती ईमानदार कार्यकर्ता है जो पंजाब में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जहां दिन रात कड़ी मेहनत करेंगी वही महिलाओं को पार्टी के साथ जोड़कर उनमें एक नया जोश पैदा करेंगी। इस मौके नवनियुक्त महासचिव मनीषा मिश्रा ने औजला को भरोसा देते हुए कहा कि युवा देश की रीड की हड्डी है, इसलिए ज्यादा से युवाओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कर उन्हें पार्टी के साथ जोड़ेंगी। इसके अलावा  वह पार्टी को मजबूत करने तथा आने वाले चुनावों में कांग्रेस की जीत को सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। इस मौके धर्मपाल लाडी, मास्टर पिंटू बेदी,  रणजीत सिंह, लाडी चौहान,  शुभम मिश्रा,  सूरज शुक्ला आदि उपस्थित थे।

Top