Logo
Header
img

आठ घंटे देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची फरक्का एक्सप्रेस

कोहरा खत्म होने और सर्दी का अन्तिम दौर होने के बावजूद भी एक्सप्रेस ट्रेनें लेट हो रही हैं। शुक्रवार को फरक्का एक्सप्रेस 8 घंटे देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची। इससे सबसे अधिक परेशानी दूर दराज से ट्रेन पकड़ने आए यात्रियों को हुई। फरक्का एक्सप्रेस सुबह अपने निर्धारित समय सुबह 4 बजे के बजाय 8 घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची।दिल्ली, गजियाबाद, फिरोजाबाद, इटावा और कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, उन्नाव, अयोध्या धाम, बनारस, आजमगढ़, सुल्तानपुर, बनारस, जौनपुर सिटी, जफराबाद रेलवे मार्ग पर ट्रेनें लेट होने से रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों के लेट होने के चलते यात्री बसों और अन्य प्राइवेट वाहनों का सहारा लें रहे हैं। भटिंडा से मालदा टाउन जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस आज अपने निर्धारित समय से आठ घंटे की देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके कारण यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे अधिकारी ट्रेनें लेट होने के कारण बताने से बचते नजर आए। अयोध्या धाम, बनारस, लखनऊ, जौनपुर, सुल्तानपुर जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियों का कहना है कि आए दिन ट्रेनों के देरी से आफिस और अन्य जगहों पर समय से न पहुंचने के कारण परेशानी हो रही है। यात्रियों को ट्रेनों के समय की एडवांस सूचना भी दी जानी चाहिए। वही चण्डीगढ़ से प्रायगराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस अपने समय से डेढ़ घंटे की देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची। इससे कानपुर, उन्नाव, फतेहपुर, प्रयागराज जाने वाले यात्री परेशान हुए। इस संबध में स्टेशन अधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेनें लेट चल रहीं हैं जिसकी जानकारी यात्रियों को माइक से अनाउंस करके समय-समय पर दी जा रही है।

Top