Logo
Header
img

यमुनानगर: भाजपा ने रादौर विधानसभा क्षेत्र में चलाया मतदाता चेतना महाअभियान

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित मतदाता चेतना महाभियान के अंतर्गत शुक्रवार को रादौर विधानसभा के गाँव रादौरी के सरकारी महाविद्द्यालय में जागरूकता शिविर लगाया गया। जिसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्रों की जिनकी अभी तक किसी भी कारणवश वोट नहीं बनी थी उनकी वोट बनवाने का कार्य किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि लोकतंत्र के संविधान की यहीं खूबी है कि मतदाता अपने मत के अधिकार से भविष्य के लिए जनप्रतिनिधि को चुनता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में सबसे अधिक युवा मतदाता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को और मजबूत बनाने के लिए युवाओं

को आगे आना चाहिए। हमारा यही प्रयास है कि हर नागरिक अपने मतदान पहचान पत्र को बनवाएं। आज इसी को लेकर हमारी पार्टी ने यह अभियान चलाया है। इसके लिए आसपास के ग्रामीण इलाकों के शैक्षिक संस्थानों में भी जानकारी दी गई है। हमारा प्रयास है कि कोई भी नागरिक अपना मतदान पहचान पत्र बनवाने से वंचित न रहें। पूर्व विधायक ईश्वर पलाका व पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता का शामिल रहें।

Top