Logo
Header
img

जन-जन के मुद्दों से जुड़ रही है भारत जोड़ो यात्रा : कांग्रेस

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (हि.स.)। कांग्रेस ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश के जन-जन से जुड़ रही है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से मिल रहे हैं और हर मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा से लोग बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं। रमेश ने कहा कि इस यात्रा में ज्यादातर संस्थाओं की तरफ से किसानों का मुद्दा उठाया गया। उन्होंने कहा कि देश का किसान पीड़ित और शोषित है। रमेश ने कहा कि यात्रा लगातार जारी है। तेलंगाना में अगले 11 दिनों में 08 जिले और कवर होंगे। उसके बाद हम महाराष्ट्र के नांदेड़ आएंगे और महाराष्ट्र में करीब 16 दिन यात्रा रहेगी। उसके बाद यात्रा मध्यप्रदेश, राजस्थान उत्तर प्रदेश में रहेगी। रमेश ने कहा कि पिछले 48 दिनों में भारत जोड़ो यात्रा 04 राज्यों से गुजरी है। आज भारत जोड़ो यात्रा का 48वां दिन है, इन 48 दिनों में 07 दिन विश्राम के दिन थे। भारत जोड़ो यात्रा 41 दिन सड़क पर थी, इन 41 दिनों में करीब 1270 कि.मी. हम पूरा कर चुके हैं
Top