Logo
Header
img

जम्मू-कश्मीर के रामबन में खराब मौसम और भूस्खलन के चलते कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा रद्द

रामबन (जम्मू-कश्मीर), 25 जनवरी (हि.स.)। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब अपने आखिरी पड़ाव श्रीनगर की ओर बढ़ रही थी लेकिन खराब मौसम तथा रामबन में भूस्खलन के चलते यात्रा को दोपहर बाद के कार्यक्रमों के लिए रद्द कर दिया गया है। 26 जनवरी को एक दिन के आराम के बाद भारत जोड़ो यात्रा 27 जनवरी को सुबह आठ बजे फिर से आगे बढ़ेगी। भारत जोड़ो यात्रा जम्मू संभाग के रामबन में बुधवार को भारी बारिश के बाद देर से शुरू हुई। बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा के साथ जुटे। कड़ाके की ठंड के बीच पदयात्रा कश्मीर की तरफ बढ़ने ही लगी थी कि लगातार मौसम खराब रहने तथा रामबन में भूस्खलन के चलते मार्ग बंद होने के बाद दोपहर में इसे रद्द कर दिया गया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्विटर के माध्यम से कहा कि खराब मौसम की स्थिति और क्षेत्र में भूस्खलन के कारण रामबन और बनिहाल में भारत जोड़ो यात्रा का दोपहर से आगे का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। कल आराम का दिन है और अब यह यात्रा 26 जनवरी के अगले दिन 27 जनवरी को एक बार फिर से शुरू होगी।
Top