भाजपा ने वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की बधाई दी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज (बुधवार) राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी। भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर भारत के महान वैज्ञानिक सीवी रमन के चित्र के साथ शुभकामना संदेश साझा किया है।
भाजपा ने लिखा है, '' राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सभी वैज्ञानिकों और विज्ञानप्रेमियों को शुभकामनाएं।'' उल्लेखनीय है कि देश में प्रतिवर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल यह दिवस सतत भविष्य के लिए विज्ञान थीम के साथ मनाया जा रहा है। इसी दिन देश के महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने रमन इफेक्ट की खोज की थी।