Logo
Header
img

राज्यपाल से आज मिलेगा भाजपा का शिष्टमंडल

रांची, 4 अगस्त (हि.स.)। प्रदेश भाजपा ने झारखंड विधानसभा से पारित झारखंड प्रतियोगी परीक्षा विधेयक 2023 को काला कानून करार दिया है। इसके विरोध में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा का एक शिष्टमंडल चार अगस्त को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलेगा। भाजपा के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा कि सरकार इस विधेयक के माध्यम से युवाओं के भविष्य को बर्बाद करना चाहती है। उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन गुरुवार को झारखंड प्रतियोगी परीक्षा भर्ती एवं अनुचित साधन रोकथाम विधेयक 2023 बहुमत से पारित हो गया।
Top