Logo
Header
img

भाजपा की ऐतिहासिक विजय तय, 2013 का चुनाव इतिहास रचेगा-अरुण सिंह

भीलवाड़ा, 18 नवम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह शनिवार को भीलवाड़ा पहुंचे। यहां भाजपा कार्यालय में उन्होंने पार्टी पदाधिकारी, प्रभारियों, जिला चुनाव प्रबंधन समिति को विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया। उन्होंने विधानसभा चुनाव कि सभी सातों विधानसभा में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का लक्ष्य सौंपते हुए कहा कि सशक्त मंडल, सशक्त बूथ को आधार बनाकर पार्टी के विस्तार का कार्य निरंतर करते रहना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वो अपने अपने बूथ व क्षेत्र में भाजपा की जीत को सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत लगाये। प्रदेश में भाजपा अगली सरकार बनाने जा रही है। यह चुनाव इस बार प्रदेश में इतिहास रचने वाला होगा। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, सांसद सुभाष बहेड़िया, अजमेर संभाग प्रभारी अतर सिंह भडाना, जिला चुनाव प्रभारी सुभाष बराला, जिला चुनाव सह प्रभारी गजराज सिंह राठौड, जिला संगठन प्रभारी रतनलाल गाडरी, भाजपा उदयपुर संभाग सह प्रभारी मिथलेश गौतम, नगर परिषद सभापति राकेश पाठक, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी मौजूद रहे। जिला बैठक को संबोधित करते हुए अरुण सिंह ने कहा कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा के चुनाव में पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ कार्य करना है। उन्होंने कहा कि केंद्र में हमारी सरकार है। राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद अपने संकल्प पत्र में किए गए संकल्पों को पूर्ण करते हुए कल्याणकारी योजनाओं और निर्णयों के जरिए जन-जन को आर्थिक और सामाजिक उन्नति के लिए काम करेगी। ऐसे में हम सब का दायित्व बनता है कि भाजपा सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार हो और योजनाओं का लाभ समाज के हर जरूरतमंद तबके और अंतिम पात्रों तक पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प की पूर्णता में हर कार्यकर्ताओं को जुटना है। हर कार्यकर्ता पदाधिकारी को वैभवशाली राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका सुनिश्चित करना है।
Top