भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पुर्व मंत्री दविंदर मनयाल ने कहा देश में चारों तरफ विकास हो रहा है। लोगों के साथ बुधवार को आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने पार्टी की उपलब्धियों को भी बताया।
अपने संबोधन में देश भर में मोदी सरकार द्वारा किए गए विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे इन पहलों का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचा है। उन्होंने लाभार्थियों से योजनाओं के लाभों का उपयोग करने और अपने और अपने परिवार के बेहतर भविष्य के निर्माण की दिशा में काम करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में सरकार ने पिछले नौ वर्षों में कई मील के पत्थर हासिल किए हैं। केंद्र की भाजपा सरकार ने भारत को बदलने में महत्वपूर्ण प्रगति की है। पूर्व मंत्री देवेंद्र मनयाल ने कहा कि इस समय गरीबों के लिए चलाई गई योजनाओं का लाभ गरीब वर्ग ले रहा है। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता बिंदर सिंह आदि मौजूद थे