Logo
Header
img

भाजपा सरकार में किसानों को सम्मान निधि : विनोद प्रजापति

प्रयागराज, 07 अप्रैल (हि.स.)। किसान अन्नदाता सम्मेलन का आयोजन केन्द्रीय चुनाव कार्यालय रामपुर, करछना में रविवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने स्मरण कराया कि विगत सरकारों में किसानों को खाद के लिए लम्बी-लम्बी कतारें लगानी पड़ती थीं। खाद के बदले किसानों को लाठियां मिलती थीं। भाजपा की मोदी-योगी सरकार खाद, बीज, दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए किसान सम्मान निधि देकर किसानों को सम्मान दे रही है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार किसानों और गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित है। मोदीजी ने पार्टी की स्थापना करनें वाले महापुरुषों के सपनों को साकार किया। धारा 370 का खात्मा, भगवान श्री राम के भव्य-दिव्य मंदिर का निर्माण के साथ राष्ट्रवाद विकास का कीर्तिमान रचा। इलाहाबाद लोकसभा संयोजक शिवदत्त पटेल ने कहा कि मोदी जी आधुनिक और कम लागत से किसानों की खेती आसान किया है। लागत कम और उपज ज्यादा किसानों को प्राप्त हो, इस ओर क़दम बढ़ा रहे हैं। सरकार किसानों के लिए क़ृषि यंत्रों के खरीद पर सब्सिडी की व्यवस्था करके आधुनिक खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है। अब किसानों को एक बार फिर मोदी सरकार बनाने के लिए आशीर्वाद चाहिए। अध्यक्षता करते हुए किसान मोर्चा यमुनापार जिलाध्यक्ष अरुण सिंह पप्पू ने सभी का आभार जताया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति के साथ किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि ‘किसान मोर्चा की यही पुकार अबकी बार चार सौ पार’ किसान अन्नदाता सम्मेलन में किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल के कार्यकर्ता एवं किसान नेता भारी संख्या में उपस्थित रहे।
Top