Logo
Header
img

भाजपा महिला मोर्चा ने किया आप सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन

साढ़े तीन साल बीतने पर भी महिलाओं को नहीं मिले 1100रुपए,आप सरकार झूठ का पुलिंदा- जय इंद्र कौर 

आप सरकार के साढ़े तीन साल के राज में महिलाओं का बाहर निकलना हुआ मुश्किल-शीनू चुघ 

लुधियाना 17 जून (News DNN) भाजपा महिला मोर्चा की ओर से प्रधान शीनू चुघ की अध्यक्षता में जवाहर नगर कैंप में आप सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। जिसमें विशेष रूप से पंजाब महिला मोर्चा अध्यक्ष जय इंद्र कौर,पंजाब भाजपा सचिव रेणु थापर,पंजाब भाजपा  महिला मोर्चा उपाध्यक्ष राशि अग्रवाल,लीना टपारिया आदि ने भाग लिया प्रदर्शन के दौरान जय इंद्र कौर ने आप पर बरसते हुए कहा कि आप ने सता में आने से पहले महिलाओं को 1100रुपए प्रति महीने  देने का वायदा किया था I परंतु साढ़े तीन साल बीतने पर अभी तक आप सरकार ने वायदा पूरा नहीं किया है। जो कि महिलाओं के साथ सरासर धोखा है।  शीनू चुघ  ने कहा कि आप के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में पंजाब में अपराध बढ़ा है। आज महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो चुका है। लुटेरे सरेआम महिलाओं को लूट रहे हैं। परंतु आप सरकार के प्रतिनिधि गहरी नींद सोए हुए हैं। आप सरकार के राज में महिलाओं की सुरक्षा राम भरोसे है। आप सरकार ने आज तक जनता से झूठे वायदे किए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान महिला सशक्तिकरण की बात तो करते हैं परंतु  वो पश्चिम की जनता को ये तो बताए कि पंजाब में महिला सशक्तिकरण कहां है। आप सरकार के राज में महिलाओं का शोषण ही हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम की जनता आप सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी हैं। वो इस बार केजरीवाल को अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होने देगी। इस मौके पर जीत कौर संधू, वीरपाल कौर, कृति अरोड़ा, सीमा वर्मा, ज्योति श्रीवास्तव, सीमा वर्मा,संतोष वीनू,भावना, सीमा शर्मा, सपना कंवर,रुबी गोरियांन, भवनीत कौर, नीरू शर्मा, संतोष वीनू, रजनी, ज्योति वर्मा, रचना आदि सैकड़ों महिलाओं ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

Top