Logo
Header
img

भाजपा की दो दिवसीय बैठक कोर ग्रुप के साथ शुरू, बीएल संतोष मौजूद

देहरादून, 30 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और उत्तराखंड मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दो दिवसीय बैठक रविवार को कोर ग्रुप के साथ शुरू हो गई है। इस बैठक में लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर चर्चा हो रही है। इसमें राज्य प्रभारी, सह प्रभारी सहित अन्य लोग मौजूद हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन आज दो दिवसीय उत्तराखण्ड प्रवास पर पहुंचे हैं। रविवार सायं चार बजे रिस्पना पुल स्थित एक होटल में भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के मार्गदर्शन और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक शुरू हुई। इस दौरान अतिथियों के स्वागत के साथ नए दायित्व की जिम्मेदारी मिलने पर नरेश बंसल का स्वागत किया गया। इसके बाद प्रदेश पदाधिकारी की बैठक साढ़े पांच के बाद शुरू होगी।

 लोकसभा चुनाव के साथ सरकार और संगठन के मसले को लेकर चर्चा हो रही है। किस तरह से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। बैठक में पूर्व राज्य प्रभारी ने कहा कि राजनीतिक दल होने के नाते समय-समय पर सांगठनिक बैठकें होती रहती है। कोर ग्रुप की बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव के तमाम मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके बाद आज रात नौ से दस बजे टोलियों के साथ बैठक होगी। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, मंत्र धन सिंह रावत,पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, तीरथ सिंह रावत,पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार अलावा अन्य मौजूद मौजूद है। प्रदेश पदाधिकारी, ज़िलाध्यक्षों व ज़िला प्रभारियों की बैठक भी होनी है। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रीय महामंत्री उत्तराखण्ड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
Top