Logo
Header
img

स्वाधीनता दिवस के लिये भाजपा कार्यकर्ताओं ने डाकघर से खरीदे राष्ट्रीय ध्वज

15 अगस्त को देश स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के इस अमृत महोत्सव पर "हर घर तिरंगा अभियान" का आह्वान किया है। इसी के मद्देनजर शनिवार को भाजपा विधायक, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कूचबिहार के मुख्य डाकघर से राष्ट्रीय ध्वज की खरीदारी की।

इस संबंध में कूचबिहार दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक निखिल रंजन दे ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश के अनुरूप आज हम राष्ट्रीय ध्वज खरीदने पहुंचे है। हम सभी से आह्वान करते है कि राष्ट्रीय ध्वज ख़रीदर कर अपने - अपने घरों में 15 अगस्त को फहराएं। उन्होंने कहा कि कूचबिहार जिले के प्रधान डाकघर सहित हर महकमा डाकघर में 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज 25 रुपये में उपलब्ध रहेगा।

Top