Logo
Header
img

भाजपा सरकार ने 10 सालों में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण को समर्पित होकर कार्य करवाएं : डॉ. स्वामी

फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव मताना में भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा मंगलवार को सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य वक्ता के तौर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद स्वामी ने भाग लिया। सम्मेलन की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री पवन वर्मा जी व जिला उपाध्यक्ष दलबीर मताना ने की। गांव में पहुंचे भाजपा नेताओं का ग्रामीणों द्वारा फूलमालाओं से स्वागत किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. विनोद स्वामी ने कहा कि समाज के सबसे पिछड़े व्यक्ति व वर्ग को सरकारी योजनाओं का सबसे पहले लाभ देकर उसका विकास करना ही वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान व मजदूर सहित सभी वर्गों को साथ लेकर चलती हैं, इसकी बदौलत भाजपा केंद्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा 400 पार के साथ केंद्र में फिर सत्ता में आ रही है। डॉ. स्वामी ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले लगभग 10 वर्षों में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण को समर्पित होकर कार्य करवाएं हैं जिससे विकास पटल पर देश हर क्षेत्र में अग्रणी बना है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हर वर्ग का ख्याल रखा है और जनकल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाएं क्रियांवित करते हुए अंतोदय की भावना से कार्य किए हैं। समाज का हर वर्ग सरकार की कार्यप्रणाली से संतुष्ट है। सम्मेलन को ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री पवन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सरपंच दलबीर, जिला महामंत्री अशोक जाखड़, ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र जांगड़ा, जिला सचिव रामकिशन गुज्जर, जिला सचिव सत्यनारायण जांगड़ा, जिला सचिव सुभाष जांगड़ा फुलां, राजीव कम्बोज, जिला मीडिया प्रभारी सुंदर जांगड़ा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संदीप जांगड़ा, जिला उपाध्यक्ष मक्खन जईया, भट्टू मंडल अध्यक्ष सतवीर लांबा, भिरड़ाना मंडल अध्यक्ष विजय कंबोज, मंगा राम कंबोज, कमल किशोर पंच मताना, राजेश वर्मा पंच मताना, मास्टर जोगिंदर मताना, गुलाब सिंह फौजी गोरखपुर, विनोद थानेदार फतेहाबाद, राम सिंह पूर्व पंच मताना सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।


Top